सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार 20 अप्रैल को एक युवक ने चुनेहटी रेलवे फाटक के पास कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कुतुबशेर थानाक्षेत्र की नंदपुरी कालोनी के अरविंद कुमार (28) के रूप में हुई है । यादव ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अरविंद पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण अवसादग्रस्त था और इसी चलते उसने यह कदम उठाया