बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र में सोमवार 20 अप्रैल
को बस से उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण एक युवती की पहिये की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बस से खुर्जा से पहासू आ रही सोनम (20) करौरा गांव के पास जब बस से उतर रही थी, तभी असंतुलित होकर गिर जाने से वह बस के पहिये के नीचे आ गयी।