आगरा: जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर 2026 के अवसर पर दिव्यांग जन के हितार्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार/सम्मान हेतु आवेदन पत्र/प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि पुरस्कार हेतु श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांग जन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ,दिव्यांग जन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांग जन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,प्रेरणा स्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांग जन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग जन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग जन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,
सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांग जन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल बेवसाईट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांग जन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल है।
उन्होंने आगे यह भी बताया है कि राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार की बेवसाईट disability affairs.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति / संस्थाएं दिनांक 30.05.2026 तक अपना आवेदन पत्र पूर्ण कराकर कार्यालय जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन संजय पैलेस आगरा में जमा करें ताकि प्राप्त आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति सहित निदेशक दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित किया जा सकें।