नई दिल्ली, 22 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (आप) ने नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से एक दिन पहले बुधवार को घोषणा की कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव नहीं लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 250 सदस्यीय सदन में 123 पार्षद हैं जबकि आप के 101 पार्षद हैं। शेष सदस्य आम आदमी पार्टी से अलग हुए गुट – इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी और कांग्रेस के तथा निर्दलीय हैं।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने महापौर चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
पार्टी ने पिछले साल भी महापौर और उप महापौर का चुनाव नहीं लड़ा था। महापौर, उप महापौर और इसकी स्थायी समिति के तीन सदस्यों के लिए चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। नामांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी।