नई दिल्ली, 22 अप्रैल । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ‘पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं’ नियम को सख्ती से लागू करें।
गुप्ता ने कहा कि हालांकि यह पहल पिछले दिसंबर में शुरू की गई थी, फिर भी कई वाहन वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के बिना चल रहे हैं।
गुप्ता ने कहा, “वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने और सतत एवं व्यापक उपायों के माध्यम से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
नए निर्देश के अनुसार, ईंधन केवल वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों में ही डाला जाएगा, और सभी पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।