आगरा 21.04.2026/सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री चंद्रचूड़ दुबे जी ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के परिसर में प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों ग्लोबल ऑटोटैक लि०, वर्धमान यार्न्स एण्ड थैड्स लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, एक्सीलेंस एच०आर० कन्सल्टैन्ट्स एलएलपी, टेलीपरफॉरमेंस इण्डिया, इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा०लि० (फ्लिपकार्ट), फनफर्स्ट ग्लोबल स्किलर्स प्रा०लि० एवं युवाशक्ति फाउण्डेशन द्वारा ऑपरेटर ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर ट्रेनी, सीसीए /आरसीए / एजेण्ट, आई०टी०आई० लाइन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, सॉर्टर, स्कैनर, बैगिंग, अप्रैन्टिशशिप एवं प्रोडक्शन ऑपरेटर के 500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। इस मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने आगे यह भी बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र नोएडा, लुधियाना, आगरा, अलवर, जयपुर तथा गाजियाबाद होगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन) पर उपलब्ध है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।