नोएडा: नोएडा में सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त प्रथम को हटा दिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को 20 अप्रैल को बताया कि नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यह तबादला किया गया है। पुलिस विभाग में कुछ और अधिकारी जल्द इधर से उधर किये जा सकते हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सेंट्रल जोन) शैव्या गोयल को हटाकर उनकी जगह डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल जोन प्रथम) उमेश यादव को हटाकर उनकी जगह दीक्षा सिंह को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त द्वारा की गई है।