नई दिल्ली, 18 अप्रैल। दिल्ली के सीआर पार्क थाने इलाके में पिता पुत्र की तेज धार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई, परिवार के तीसरे सदस्य घायल हैं और उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस उपयुक्त अनंत मित्तल ने संवाददाताओं को बताया कि 17 अप्रैल को देर रात मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत से सीआर पार्क पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि तारा अपार्टमेंट्स, अलकनंदा, सीआर पार्क के तीन मरीज़ों को उनके परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया है। जांच करने पर, पिता राकेश सूद (62) और पुत्र करण सूद (27) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना पुराने विवादों से उपजी पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है।
आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई। वह तारा अपार्टमेंट्स का निवासी है। इसके अलावा, पुलिस स्टेशन सीआर पार्क में उपयुक्त धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।