नई दिल्ली,18 अप्रैल। दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं. इंडिगो ने यात्रियों को देरी और समय-सीमा में बदलाव की चेतावनी देते हुए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो ने एक पोस्ट में बताया कि राजधानी में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं और असुविधा को कम करने के लिए स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
बता दें कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह AI 278, AI 2820, AA 292, 6E 6034, AI 1819 विमानों को जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।
तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग (आईएमडी) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए निवासियों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।आईएमडी ने बताया कि तूफान की एक तीव्र स्थिति बनी है, जो दिल्ली में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है. इसके प्रभाव से मध्यम बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना है।