नई दिल्ली, 22 अप्रैल। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नकदी, मादक प्रदार्थ और शराब सहित कुल 1000 करोड़ रुपये की कीमत की जब्ती की गई, जिसका इस्तेमाल इन विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था।
आयोग का कहना है कि बीते 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) के सक्रिय होने के बाद से प्रवर्तन अधिकारियों ने दोनों राज्यों में 1072.13 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी तथा वस्तुओं की वसूली की है। जब्ती में 127.67 करोड़ रुपये नकद, 106.3 करोड़ रुपए मूल्य की लगभग 41,000 लीटर शराब, लगभग 184 करोड़ रुपए मूल्य के ड्रग और 215 करोड़ रुपए मूल्य की सोना और चांदी जैसी कीमती धातुएं शामिल हैं।