नई दिल्ली, 21 अप्रैल। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर देश की प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में हुआ।
समारोह का उद्घाटन उच्चतम न्यायालय के न्याधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जयंती समारोह में वरिष्ठ उद्यमी महावीर प्रसाद जयपुरिया,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग,दुष्यंत गौतम,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव,पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान,भाजपा विधायक अजय महावर, आदि गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।संचालन करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की वर्ष 2047 के पहले हमे देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करना है।
न्यायमूर्ति मित्तल ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य का ऋणी है भारत देश। युवा पीढ़ी को आदि शंकर के दिखाए रास्ते पर चलकर भारत को और आगे बढ़ाने हेतु श्रमदान करना चाहिए।न्यायमूर्ति मित्तल ने कहा की हमारा देश बहुत तेज़ी से विकसित हो रहा है।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा सनातन धर्म हमारे देश की शक्ति है।सनातन धर्म की तपस्या के प्रभाव से हमारे देश का वैभव बढ़ा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।