नई दिल्ली, 17 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से अपना गिरोह बनाने की कोशिश में लगे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अबू तालिब के तौर पर हुई है, जो इलाके में दबदबा कायम करने के लिए अपना गिरोह बनाने की जुगत में था। वह शाहदरा के भोलानाथ नगर निवासी तालिब प्रतिद्वंद्वी गिरोह से बदला देने के लिए अवैध हथियार जमा कर रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पकंज कुमार ने बताया कि इसके बाद एक टीम ने भोलानाथ नगर स्थित परिसर पर छापा मारा और इस दौरान दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 23 कारतूस, और कारतूस के 11 खोखे बरामद किए हैं।