नई दिल्ली, 17 अप्रैल। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जतिन शर्मा (27) और पवन भंडारी (26) विक्की टक्कर गिरोह से कथित रूप से जुड़े हुए हैं और आठ अप्रैल को डाबरी इलाके में एक व्यक्ति को चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी करने की वारदात में शामिल थे।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (डीसीपी) ने कहा कि पीड़ित के बयान के बाद मामला दर्ज किया गया।