नई दिल्ली, 15 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के नतीजों में दिल्ली जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 फीसद से अधिक सफलता दर हासिल की है।
जोम वाइज दिल्ली पांचवे स्थान पर रही। जिसमें दिल्ली पश्चिम जोन में (97.45 ) और दिल्ली पूर्व जोन में (97.33 फीसद) नतीजा आया। रहे।
इसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सभी छात्रों को बधाई दी । उन्होंने एक्स पर लिखा -‘कक्षा 10वीं (सत्र-1) की परीक्षा में सफल होने वाले दिल्ली के सभी प्यारे विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।दिल्ली के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।