नई दिल्ली, 14 अप्रैल। दिल्ली से सटे नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी मंगलवार को भी सड़कों पर उतर आए।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने कई जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक “अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। अफवाह फैलाने वाले कुछ समूह का पता लगाया गया है। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया।”