नई दिल्ली, 14 अप्रैल। नोएडा प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नोएडा में जो हुआ, वह देश के मजदूरों की मजबूरी और दर्द की आवाज़ है। 12,000 रुपए की तनख्वाह में बढ़ती महंगाई और किराये के बीच गुज़ारा मुश्किल हो गया है। ईंधन की कीमतों और वैश्विक हालात का सबसे ज्यादा असर गरीब मजदूर पर पड़ा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों पर इसका बोझ नहीं दिखता। 12 घंटे काम के बावजूद मजदूर अपने परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई मुश्किल से चला पा रहा है.