नई दिल्ली, 13 अप्रैल । बाहरी दिल्ली के बापरौला इलाके में विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ टीम के साथ मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित सदस्य घायल हो गए।
आधिकारिक के मुताबिक, आरोपी अतुल और दीपक को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों एक पुलिसकर्मी की हत्या और हाल में गुरुग्राम में एक कार पर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित थे।
सूत्र ने कहा कि उनके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है।