नई दिल्ली, 13 अप्रैल। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन की प्रक्रिया जाति जनगणना नहीं कराने तथा उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच दरार पैदा करने की कोशिश है।
पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा महिला आरक्षण एवं परिसीमन के विषय पर एक अंग्रेजी दैनिक के लिए लिखे गए लेख का हवाला देते हुए यह भी कहा कि महिला आरक्षण कानून के आवरण में गलत परिसीमन को कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”जो परिसीमन लोगों पर थोपा जा रहा है, वह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच दरार पैदा करने की एक कोशिश है।