उत्तर प्रदेश, 18 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन के आरोप में 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने और 24 कारखानों में कंपनियों को काली सूची में डालने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रम विभाग ने ठेकेदारों को श्रमिकों को 1.16 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने का निर्देश भी दिया। अतिरिक्त श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि श्रमिकों को वैधानिक लाभों से वंचित करने के आरोपी ठेकेदारों को नोटिस जारी कर लंबित भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया, “श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने, बकाया वसूलने और कंपनियों को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई गौतम बुद्ध नगर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद की गई है।