नई दिल्ली, 17 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में मोहपाश में फंसाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 22 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि युवती पीड़ितों को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाती, जहां उसके दो पुरुष साथी उनसे लूटपाट करते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ” बैद्यनाथ कामत नाम के एक व्यक्ति को कथित तौर पर निशाना बनाया गया। युवती ने कामत को पार्क की दीवार के पास बुलाया और जब वह उसके पीछे गया, तो दो लोगों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर उससे लूटपाट की और फिर फरार हो गए। लाडो सराय से राहुल (29), उस के बाद युवती और उसके एक और साथी समीर (22) को तकनीकी निगरानी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।