नई दिल्ली, 16 अप्रैल। दिल्ली के 457 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई के 10वी बोर्ड में 100 प्रतिशत नतीजे दिए हैं।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को संवददाताओं कहा, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई के दसवीं के परिणाम 2026 में 97.23 प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल किया। दिल्ली के दसवीं के नतीजे ने राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है। सूद ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। दिल्ली सरकार के स्कूलों ने 97.23 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो पिछले साल से 2.59 प्रतिशत अधिक है और राष्ट्रीय औसत 93.70 प्रतिशत से बेहतर है।
श्री सूद ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो 26 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 540 छात्रों ने 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए।