नई दिल्ली, 10 अप्रैल। दिल्ली पुलिस ने दोपहिया वाहनों के नकली पुर्जों के निर्माण और आपूर्ति में संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा की एक टीम ने इंद्रलोक, झंडेवालन और मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में समन्वित छापेमारी की, जिसमें लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के नकली पुर्जे और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रियाजुद्दीन (51), अनिल कुमार (60) और अर्जुन कुमार (49) के रूप में हुई है, ये सभी दिल्ली निवासी हैं। वे प्रतिष्ठित कंपनियों के ट्रेडमार्क वाले नकली ब्रेक शूज़ और पैकेजिंग सामग्री के उत्पादन और वितरण में शामिल हैं।