नई दिल्ली, 10 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह की कथित सरगना को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मोकाका) के तहत गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तार पर 50,000 रुपए के इनाम था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुल्तानपुरी निवासी 54 वर्षीय कुसुम लंबे समय से फरार थी और स्वापक औषणि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) मामले के संबंध में रोहिणी की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
दो महीने तक चले अभियान के बाद यह गिरफ्तारी हो सकी। दिल्ली के शाहदरा से उसे तब गिरफ्तार कर लिया जब एक मुखबिर द्वारा पहचाने जाने पर उसने भागने की कोशिश की। कुसुम का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें 2003 से लेकर अब तक विभिन्न थानों और इकाइयों में दर्ज एनडीपीएस के कई मामलों में उसकी संलिप्तता शामिल है।