नई दिल्ली, 9 अप्रैल। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में खड़ी बाइकों से पेट्रोल चोरी का विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा कथित रूप से बुरी तरह से पीटे गए 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, बांकेनर गांव में जब पास में एक धार्मिक आयोजन हो रहा था और कई लोगों ने पीड़ित के घर के बाहर अपने वाहन खड़े कर रखे थे। पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची और घायल को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया।
बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। राजेंद्र के बेटे रोहित ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति और उसके दो बेटे उनके घर के बाहर खड़ी एक बाइक से पेट्रोल चुरा रहे थे और जब उनके पिता ने इसका विरोध किया, तो विवाद हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।उन्होंने पीट पीट कत्मार डाला।