नई दिल्ली, 8 अप्रैल । कंप्यूटर सिस्टम की रिमोट एक्सेस और कालेज के छात्रों को उत्तर उपलब्ध कराकर परीक्षा में नकल करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने 32 छात्रों को हिरासत में लिया है, एक को गिरप्तार किया है। द्वारका में “हैप्पी होम्स” नामक एक इमारत में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा और वहां कई लोगों को पाया।पटना निवासी हर्ष वर्धन (28) सरगना को पकड़ा गया है।
वह कथित तौर पर मुंबई के एक प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान की प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों को बैठाने वाले रैकेट को चलाने की बात कबूल की। पुलिस अधिकारी ने बताया,कि परीक्षा राजस्थान के जयपुर स्थित एक आईटी लैब में आयोजित की जानी थी, और वह सॉफ्टवेयर का उपयोग करके लैब के कंप्यूटर सिस्टम की रिमोट एक्सेस प्राप्त करता था। उसने खुलासा किया कि उसके पास उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र थे और वह अपने साथियों के साथ मिलकर परीक्षा प्रक्रिया में रिमोट हेरफेर करता था।
पुलिस के अनुसार, प्रांजल नाम का एक सहयोगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शैक्षणिक प्रश्नों के उत्तर देने के बहाने कॉलेज के छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए भर्ती करता था।
इन छात्रों को कथित तौर पर प्रति प्रश्न 500 से 1000 रुपये तक का भुगतान किया जाता था।
अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, डीटीयू, आईआईटी और एनआईटी सहित विभिन्न कॉलेजों के बत्तीस छात्र परिसर में पाए गए और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। ’