नोएड़ा, 8 अप्रैल। बुधवार को थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र की डूबने से मौत होगई। चार छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद पार्टी कर रहे थे।
इस दौरान एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथी सुरक्षित बचा लिए गए। मृतक छात्र की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी हर्षित भट्ट के रूप में हुई है। छात्र सुपरनोवा के पास स्थित एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर समारोह कर रहे थे। समारोह के दौरान हर्षित भट्ट पास में भरे हुए पानी में नहाने के लिए उतर गया।