नई दिल्ली, 8 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का सरगना होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह 50 से अधिक मामलों में कथित रूप से संलिप्त है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान रवि कुमार भारती (36) के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी है और उसे छतरपुर के राजपुर खुर्द इलाके से गिरफ्तार किया गया।
भारती दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एटीएम धोखाधड़ी की 50 से अधिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इससे पहले रौशन कुमार और पिंटू कुमार नामक दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि यह धोखाधड़ी भारती के निर्देश पर की जाती थी।