नई दिल्ली, 8 अप्रैल। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण से निपटने को ‘समझौता न करने वाली प्राथमिकता’ बताते हुए बुधवार को कहा कि सरकार पल्ला से कालिंदी कुंज तक के नदी के समूचे बाढ़ क्षेत्र के समयबद्ध विकास की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ नदी के वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का निरीक्षण करने के बाद उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि वासुदेव घाट, असिता, बनसेरा और यमुना जैव विविधता पार्क जैसे विकसित घाट अब पर्यावरण-अनुकूल, सतत और हरित सार्वजनिक स्थलों के रूप में उभर चुके हैं। संधू और गुप्ता ने सरकार की ग्रीष्म और मानसून संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरे के दौरान, संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को पल्ला से कालिंदी कुंज तक फैले बाढ़ क्षेत्र के संपूर्ण क्षेत्र के पुनरुद्धार का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी की जल वहन क्षमता बढ़ाने के लिए बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।