मथुरा, 8 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र के एक गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने कथित रूप से ठेके में घुसकर शराब की बोतलें और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक श्वेता वर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को ठेका संचालक की शिकायत पर नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर शेष आरोपी ग्रामीणों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी।