नई दिल्ली, 8 अप्रैल। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 12.91 करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है जिसके बारे में संदेह है कि वह गांजा है।
अधिकारियों ने बैंकॉक से आने वाले एक यात्री को रोका और उसके सामान की एक्स-रे जांच की, जिसमें संदिग्ध सामग्री का संकेत मिला। बयान में कहा गया है कि सामान की जांच करने पर उसमें 13 पॉलीथीन बैग मिले जिनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके मारिजुआना होने का संदेह है।
सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, आरोपी से 1.2 किलोग्राम कथित प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 12.91 करोड़ रुपए है।आरोपी को पकड़ लिया गया है।