नई दिल्ली, 8 अप्रैल । बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक विवाहित महिला की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला का शव ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) के बेड के बॉक्स में से बरामद हुआ है और उस पर गला घोंटे जाने के निशान हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “कमरे की तलाशी के दौरान, एक महिला का शव बेड के बॉक्स से बरामद किया गया। शव पर गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान थे और माथे पर चोट का निशान था।
“जांच के आधार पर, आठ अप्रैल को मंगोलपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बुधवार को मंगोलपुरी निवासी तीन आरोपियों – सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक (22) – को गिरफ्तार किया गया है।