नई दिल्ली: विधानसभा सुरक्षा चूक मामला मामले को लेकर मंगलवार को गृह मंत्रालय, गृह विभाग, आईबी, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मौजूद थे।गुप्ता ने कहा कि हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर्स, यूनिफाइड कमांड स्ट्रक्चर और सुदृढ़ बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड लगाए जाने को कहा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। यह सतर्कता, स्पष्ट जिम्मेदारी और बेहतर समन्वय पर आधारित होनी चाहिए।
संयुक्त निदेशक, खुफिया ब्यूरो, नवीन वर्मा ने भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधान सभा परिसर का मुआयना करने के साथ विस्तृत समीक्षा की और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया। टीम ने घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रवेश प्रबंधन और जमीनी प्रतिक्रिया को और मज़बूत करने की आवश्यकता वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की।
गुप्ता ने सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर्स लगाने, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और परिसर के भीतर अधिक प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी के अलावा विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और अशोक गोयल तथा दिल्ली विधान सभा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। घटनाक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई।