नई दिल्ली, 3 अप्रैल। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा महाजनी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला पेनक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, छात्रा के अलावा विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी महेश कुमार हूडा ने बी पदक अपने नाम किए।
विश्वविद्यालय ने कहा-‘छात्र और अधिकारी की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जीत एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा महाजनी ने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला पेनक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय को सम्मान दिलाया। वहीं विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी महेश कुमार हूडा ने कुरुक्षेत्र में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 54वीं सीनियर मेन की राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।