नई दिल्ली, 3 अप्रैल। दिल्ली सरकार के दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के दो छात्रों ने एमएसएमई आइडिया हैकाथान 5.0 के तहत 15-15 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। इस कड़ी में निगरानी और साइबर रक्षा प्रौद्योगिकियों की श्रेणी मैं विश्वविद्यालय के छात्र अंशुल शर्मा और ड्रोन टेक्नोलॉजी में चितवन टेजन को बेस्ट इनवेटर (नवाचारी) पुरस्कार के लिए चुना गया।
डीटीयू के कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा,‘यह उल्लेखनीय उपलब्धि डीटीयू में नवाचार, अनुसंधान उत्कृष्टता और तकनीकी नेतृत्व की भावना को दर्शाती है।’
उन्होंने कहा-‘डीटीयू अपने नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना जारी रखेगा। और छात्रों और स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।’