नई दिल्ली, 1 अप्रैल। दिल्ली सरकार ने बुधवार को 70 लाख से अधिक पेड़, झाड़ियां और बांस लगाने का निर्देश जारी किया। इसे 22 ज्यादा विभाग मिलकर लगाएगें। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘ दिल्ली दिल्ली की हरियाली को तेजी से बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पिछले साल हमने बड़े स्तर पर पौधारोपण शुरु किया है। इसकी शुरुआत हो गई है। जिसमें छात्र, महिला समूह, आम नागरिक, अधिकारी, लोगों ने हिस्सा लिया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है। उन्होंने कहा-‘22 विभागों के लिए 70 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है।’
उन्होंन कहा-‘इसके अलावा, 12 लाख से अधिक पौधे फॉरेस्ट विभाग, दिल्ली मेट्रो आदि के माध्यम से मुफ्त बांटे जाएंगे।संशोधित लक्ष्य के अनुसार, फॉरेस्ट विभाग को 27 लाख से अधिक पेड़ और पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा डीडीए को 10 लाख, निगम को 5 लाख, एनडीएमसी को 5.05 लाख, पीड्ब्लूडी को 3 लाख, स्कूल शिक्षा विभाग को 3.5 लाख आदि को दिए लक्ष्य शामिल है।