नई दिल्ली, 1 अप्रैल। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी) सभी कार्यक्रमों की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
आईपी के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी में यह कहा गया है कि ‘विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट, सीईटी और योग्यता-आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ा दी है। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं।