नई दिल्ली, 1 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक अवैध एलपीजी रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और 17 सिलेंडर जब्त किए हैं।पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर, क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सीतापुरी इलाके में छापा मारा, जहां आरोपी मोहन लाल गर्ग अपनी दुकान से अवैध एलपीजी रिफिलिंग का धंधा चला रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान, पुलिस ने इंडेन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित विभिन्न कंपनियों के 17 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए।