नई दिल्ली, 30 मार्च। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान करावल नगर निवासी 52 साल के अनिल कुमार के रूप में हुई है।
घायल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक पर इसलिए गिर गया क्योंकि उसका संतुलन बिगड़ गया था। वह अनजाने में प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब चला गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह होश में है और उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गई हैं।