नई दिल्ली, 30 मार्च। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में कई जगह शिवरों और सड़कों को नया रूप देने का फैसला किया है इसी क्रम में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹14 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें पेयजल एवं सीवेज लाइनों का पुनर्निर्माण, सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा शुरू किया गया।
इस अवसर पर सिरसा ने कहा,“दिल्ली सरकार ने इस वर्ष बुनियादी ढांचे के लिए ₹32,000 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के ₹30,000 करोड़ से भी अधिक है। यह निवेश दिल्ली के हर क्षेत्र में बदलाव लाने वाला साबित होगा।उन्होंने आगे आश्वस्त किया कि क्षेत्र की कोई भी सड़क उनके कार्यकाल में अधूरी नहीं रहेगी। “मेरे कार्यकाल में विधानसभा की कोई भी सड़क ऐसी नहीं बचेगी जिसे रिडेवलप न किया जाए। बाहरी सड़कों के साथ-साथ अंदर की सभी गलियों और बैकलेन का भी नवीनीकरण किया जा रहा है।”