मिर्जापुर 29 मार्च । मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर (बड़ा ट्रक) का ब्रेक अचानक खराब हो गया और उसने एक अन्य कंटेनर को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दो चालकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ड्रमंडगंज के थानाध्यक्ष भारत लाल सुमन ने बताया कि शनिवार देर रात करीब रात साढ़े ग्यारह बजे ड्रमंडगंज घाटी में उतरते समय जालिम मोड़ के पास खराब हो गया।
अनियंत्रित कंटेनर मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए चार सौ मीटर आगे बड़का मोड़ घुमान पर एक अन्य कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में कंटेनर चालक एवं रामपुर जिला के मिलक थाना निवासी अरविंद कुमार (35) तथा कंटेनर में सवार दूसरा चालक चंदौली जिले के खुटिया निवासी लालता यादव (50) की मौत हो गई। जान बचाने के लिए वाहन से कूदा खलासी हिम्मत सिंह (21) गंभीर रूप से घायल हो गया।