नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आइपी) ने बीएमएस नाम से नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, अकादमिक सत्र 2026-27 से एक नया कार्यक्रम – बैचलर आफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एक संबद्ध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग, पटपड़गंज में उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 60 सीटें उपलब्ध हैं। पाठ्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) और इसके बाद सीयूईटी स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा पास और अंग्रेजी विषय होना आवश्यक है।