नोएडा, 25 मार्च। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज को साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है। आरोपी लोगों से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करता था। वह खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताकर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देता था। इसके बाद शुरुआत में पैसे लगाने पर लोगों को मुनाफा मिलता था। जब लोग पैसे जमा कर देते थे, तो उन्हें कुछ समय तक फर्जी मुनाफा दिखाया जाता था, ताकि उनका भरोसा बना रहे। बाद में आरोपी पैसे लेकर संपर्क तोड़ देता था।