इंडियन ओवरसीज बैंक की सराहनीय पहल, नए नोटों का मेला, गैर-ग्राहकों को भी मिलेगा लाभ*
आगरा: नए नोटों के वितरण हेतु विशेष “सिक्का एवं नोट विनिमय मेला” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ,आगरा श्री ऋषिकेश बनर्जी द्वारा किया गया।शाखा प्रबंधक विनोद सिंह एवं मुद्रा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मनीष प्रकाश कंठ ने बताया कि बैंकों द्वारा आम नागरिकों तक नई नगदी का सुचारु प्रवाह बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ और नए नोट आसानी से मिल सकें।
इस मेले में आम जनता को नई करेंसी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं।
इस मेले का लाभ बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ उन लोगों को भी दिया जा रहा है, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं। इस प्रकार के आयोजन बैंकों में बहुत कम देखने को मिलते हैं और यह इंडियन ओवरसीज बैंक का एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने बताया कि यह मेला दो दिनों—25 मार्च एवं 27 मार्च 2026—तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस मेले में आकर इस अवसर का लाभ उठाएं।