आगरा: मुख्य अतिथि मा0 विधायक डा0 धर्मपाल सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि मा.विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी द्वारा कौशल विकास व उद्यान विभाग के औद्यानिक फसलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं खादी ग्रामोद्योग विकास प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जनपद में खादी प्रोत्साहन व रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कार स्वरूप 02 हजार की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
युवा पीढ़ी का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा-मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल जी।
मुख्य अतिथि मा. विधायक एत्मादपुर डा0 धर्मपाल सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी की गरिमामई उपस्थिति में सूरसदन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के “नौ निर्माण के 09 वर्ष“ पूर्ण होने के अवसर पर व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा युवा विकास एवं रोजगार कार्यक्रम तथा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी सेमिनार-2026 एवं उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश आगरा द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जैविक खेती करने उत्पादकता बढ़ाने आदि की जानकारी दी गई तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा एकीकृत बागवानी योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना आदि योजनाओं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
तत्पश्चात व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, द्वारा प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों को जन सामान्य को अवगत कराया गया तथा अपने व्यवसाय में विशेष स्किल प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों- मुस्कान लक्ष्मी शर्मा कविता कुमारी दुर्गेश मुस्कान परी दिवाकर निशा दिवाकर रुचि बघेल करिश्मा उपासना खुशबू हेमलता रूबी सोनी नंदिनी कीर्ति आदि को मा. विधायक डा0 धर्मपाल सिंह जी एवं श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल जी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कौशल विकास के लाभार्थियों व उद्यान विभाग के औद्यानिक फसलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्राम सभाओं में खादी एवं ग्रामोद्योग योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने व जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों- श्री रामवीर, श्री कौशल किशोर, श्री गौरव कुमार, श्रीमती जयश्री सिंह, श्री भूदेव प्रसाद, श्री सुमित सेन, श्री सुन्दर सिंह को पटका पहनाकर,प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 विधायक डा0 धर्मपाल सिह जी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कृतसंकल्प है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि किसान भाइयों को उनका पूरा लाभ मिले। उन्होंने बताया कि सींगना में स्थापित आलू संसाधन केंद्र सरकार का ऐतिहासिक प्रयास है, यहां वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रजातियों के उन्नत आलू बीज उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया है। पूर्ण रूप से चालू होने पर यह आलू खेती में क्रांति लाएगा, रोग-प्रतिरोधी बीज उपलब्ध होंगे और निर्यात बढ़ेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल जी ने कहा कि प्रदेश सरकार में रोजगार के द्वार खुले हैं, उद्यान विभाग में व्यापक बदलाव आए हैं, पार्कों में बिलायती-बाबूल की जगह अब सुंदर उद्यान विकसित हो रहे हैं। खादी उद्योग हमारी आत्मा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की इस सरकार आने के बाद स्वदेशी का स्वर बुलंद हुआ है। मेले में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री जोरों पर है। खादी ग्रामोद्योग मेले में स्वदेशी को भाव भी मिल रहा है। ’लोकल फॉर वोकल’ का मंत्र पूरे देश में गूंज रहा है, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स का हब बन चुका है, जो विभिन्न स्थानों पर निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा, उन्होंने सभी को स्वदेशी का मंत्र अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खादी,स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है,पर्यावरण संरक्षण में योगदान देता है,पारंपरिक कारीगरों की कला को संरक्षित करता है,आज का खादी,आधुनिक डिज़ाइन और फैशन में शामिल है ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है,वैश्विक बाजार में निर्यात किया जाता है,खादी एक महत्वपूर्ण पारंपरिक कपड़ा है जो भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है। इसका संरक्षण और प्रचार करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी के युवा उद्यान वैज्ञानिक डा0 अंकुर द्वारा उद्यान के बारे में तथा फार्मिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा0 राकेश सिंह चौहान जी द्वारा किसानों को आलू के बीच का चयन समय रहते करने तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, उन्होंने विभिन्न प्रकार के उद्यान,खेती मधुमक्खी पालन, कीनू की खेती आदि बिना तकनीकी सहायता के बाग न लगाए जाने तथा मिट्टी की गुणवत्ता के जांचों उपरांत ही बाग लगाए जाने तथा खेती करने संबंधी सभी जानकारी लेने पौधों की दूरी प्रजाति आदि का भी ध्यान रखने इत्यादि के बारे में उपस्थित कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विशेषज्ञ पशुपालन डा0 धमेन्द्र सिंह ने पशुपालन और खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं के बिना खेती अधूरी है। पशुओं से मिलने वाला गोबर और मूत्र खाद के रूप में मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं, जिससे रसायनों की जरूरत कम पड़ती है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन में मुर्गियों की बीट युक्त पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है,यदि इस पानी को मोटर या पंप के जरिए सब्जियों और फलदार पेड़ों में डाला जाए, तो पौधों को प्राकृतिक खाद मिलती है और फसल बहुत अच्छी होती है। इस तरह के ’इंटीग्रेटेड मॉडल’ को कम जगह में भी तैयार किया जा सकता है,इसमें एक घटक का कचरा (जैसे पशुओं का मलमूत्र) दूसरे घटक (जैसे बागवानी) के लिए खाद का काम करता है, उन्होंने बताया कि बागवानी और खेती के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन और जल प्रबंधन को जोड़ना ही सफल खेती का आधार है।
अध्यक्ष फूड टेस्टिंग लब आगरा डीआर जेसी शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पहले जनपद में आलू बाजार नहीं होता था मोटा अनाज होता था आज सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा जनपद में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बढ़ावा मिला है, उन्होंने बताया कि भारत कृषि विधान देश है यहां कृषि बागवानी पशुओं का की प्रधानता है सभी विश्व में हम शिखर पर हैं। उन्होंने लघु उद्योग लगाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित कृषकों को कृषि की नवीनतम जानकारी प्रदान करते हुए मृदा नमूना किस प्रकार संग्रह किया जाये तथा संग्रहित नमूनों के परीक्षण उपरान्त दी जाने वाली जानकारियों का प्रयोग किस प्रकार किया जाये की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित श्री चन्द्र भूषण शिरोमणि एवं श्री रवि भूषण शिरामणि द्वारा आई.टी.आई. आगरा के छात्र/छात्राओं एवं आम जनमानस को खादी की विशेषताओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं आधुनिक फैशन में “खादी फॉर नेशन-खादी फॉर फैशन“ थीम पर खादी उत्पादों को नई पीढी में उपयोग करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में आई.टी.आई. आगरा के प्रधानाचार्य श्री मानसिंह भारती, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अनीता सिंह, फैशन डिजाइनर श्री विराज, सामाजिक संगठन से श्रीमती एकता जैन एवं आगरा मण्डल की समस्त खादी संस्थाओं के मंत्रियो द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं खादी चर्खे का लाइव डेमो दिखाया गया।