नई दिल्ली, 23 मार्च: झंडेवालान मंदिर में नवरात्र समारोह के मद्देनजर 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्याह्न 12 बजे से रात 10 बजे तक देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड पर कालका दास चौक और झंडेवालन गोलचक्कर के बीच बसों तथा वाणिज्यिक वाहनों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। परामर्श के मुताबिक -‘कालका दास चौक और झंडेवालान गोलचक्कर (आर/ए) के बीच रानी झांसी रोड और डीबीजी रोड खंड पर यातायात बाधित होने की संभावना है।’