नई दिल्ली 23 मार्च। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा में आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों पर अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2025-26 में 5,31,610 रुपये तक पहुंचने की संभावना है जो 2024-25 के मुकाबले 7.92 प्रतिशत की वृद्धि है।
समीक्षा के मुताबिक, 2025-26 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से लगभग ढाई गुना अधिक रहने का अनुमान है।
बजट, स्वास्थ्य-शिक्षा और स्वच्छ हवा व हरित राजधानी पर होगा जोर
मुख्यमंत्री के अनुसार, बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना तथा स्वच्छ हवा व हरित राजधानी सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम शामिल होंगे।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खीर सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के बहिष्कार के बीच सदन की कार्रवाही महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उत्तम नगर अग्निकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई।
विशेष उललेख के बाद सदन में आर्थिक संरक्षण पेश कर दिया गया