नयी दिल्ली, 20 मार्च । दिल्ली के शिक्षा एवम खेल मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को सरस्वती विहार स्थित एसबीवी स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया।
इस स्वीमिंग पुल के निर्माण पर 2. 60 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह स्विमिंग पूल छात्रों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर सूद ने कहा इससे छात्रों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेगी और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगें। उन्होंने बताया की इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन लंबे समय तक यह अधर में लटकी रही। 2026 में हम इसे पूर्ण कर उद्घाटन करने में सफल हुए हैं।
सूद ने यह भी कहा कि 2018 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट जून 2025 तक भी अधूरी और बदहाल स्थिति में था। लेकिन दिल्ली सरकार के प्रयासों से आज यह बनकर जनता को समर्पित किया जा रहा है।