नई दिल्ली, 2 मार्च। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब व अन्य युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
उन्होंने सोमवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेस में कहा कि -‘यह अत्यंत शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों के नाम एपस्टीन प्रकरण की फाइलों में सामने आ रहे हैं। इससे देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को गंभीर आघात पहुंचा है। प्रधानमंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।’