नई दिल्ली, 2 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को कहा कि होली के दिन चार मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं शाम पांच बजे से रात 10 तक ही उपलब्ध रहेंगी।
एनसीआरटीसी ने कहा कि उस दिन सुबह और दोपहर के समय ये सेवाएं निलंबित रहेंगी तथा आवश्यक यात्रा को सुगम बनाने के लिए शाम में परिचालन फिर शुरू हो जाएगा। निगम ने कहा कि रविवार एवं अन्य सभी दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।