नई दिल्ली, 2 मार्च। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते हफ्ते एक विरोध मार्च के दौरान गिरफ्तार किए 14 छात्रों को सोमवार को रिहा कर दिया गया।
छात्र नेताओं ने इस घटनाक्रम को विश्वविद्यालय समुदाय के लिए राहत की बात बताया।
रिहा किए गए लोगों में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका के. बाबू, संयुक्त सचिव दानिश अली, पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार और ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सहित अन्य लोग शामिल हैं। दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू परिसर में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 14 छात्रों को तत्काल रिहा करने का रविवार को आदेश दिया था।